Homeमध्यप्रदेशकिसानों को जागरूक करने पवैया ने बनाया नया किसान संगठन

किसानों को जागरूक करने पवैया ने बनाया नया किसान संगठन

ग्वालियर / किसानों के बीच रचनात्मक कार्य करने की दृष्टि से ग्वालियर में आज एक नये सामाजिक संगठन “किसान जागरूकता मंच” की स्थापना की गई । इस किसान संगठन के संस्थापक अध्यक्ष श्री उदयभान सिंह पवैया ने बताया कि संगठन पूर्णतः गैर राजनैतिक होकर किसानों को जागरूक बनाने एवं खेती किसानी की नित नई विधाओं से किसानों को जोड़ने वाला होगा ।
श्री पवैया ने बताया कि यह किसानों की उन्नति के लिये “जागरुकता” का वाहक बना रहने वाला “सामाजिक” संगठन है । इसका स्वरुप प्रदेश स्तरीय होगा । उन्होंने बताया की इस संगठन के फिलबक्त संक्षिप्त रूप से निम्न प्रकार प्रमुख उद्देश्य रहेंगे । परंतु समय अनुसार सुझावों के आधार पर उद्देश्यों में विस्तार होता रहेगा –
(1). किसानों को कृषि सुधारों की ओर अग्रषित करने हेतु “जागरूकता” की पहल करना ।
(2). किसानों के विरुद्ध नित नये मायावी षडयंत्रों से उन्हें सावधान और आगाह करने की जागरूकता प्रसारित करना ।
(3). समय-समय पर “कृषि संगोष्टियों” के माध्यम से “कृषि विशेषज्ञों” के द्वारा नित नई वैज्ञानिक विधाओं से परिचय कराना ।
(4). शासन के द्वारा प्रदत्त किसान हितेषी योजनाओं की जानकारी से समय-समय पर किसानों को अवगत कराना ।
किसानों के बीच अपनी और अधिक सक्रियता बढ़ाने की दृष्टि से ग्रामीण स्तर की प्रारंभिक इकाइयों का क्रमसः गठन कर शीघ्र ही अस्तित्व में लाने की ओर प्रयासरत रहेंगे, ताकि किसान परिवारों के बीच असीमित ऊर्जा से भरपूर “नोजवान” किसान हितेषी कार्यों में अपना भरपूर योगदान दे सकें ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments