जम्मू-कश्मीर के जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के अब तक के आए नतीजों में कश्मीर घाटी में बीजेपी ने तीन सीटों पर कब्जा जमा लिया है। यह पहली बार है, जब चुनाव में बीजेपी को कश्मीर घाटी में जीत मिली है। इतिहास रचने वाले पार्टी के जीते हुए उम्मीदवार- मिन्हा लतीफ, इंजीनियर एजाज हुसैन, एजाज खान हैं।
पुलवामा की काकपुरा सीट से मिन्हा लतीफ को जीत मिली है। श्रीनगर की खांमोह सीट से इंजीनियर एजाज हुसैन ने जीत हासिल की है। इसके अलावा, बांदीपुरा की तुलेल सीट से जीत दर्ज करने वाले एजाज खान हैं। जीत दर्ज करने के बाद एजाज हुसैन ने अपनी कामयाबी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को श्रेय देते हुए कहा कि डीडीसी चुनाव बीजेपी और शेष दलों के बीच मुकाबला था।