Homeमध्यप्रदेशभीषण सर्दी से जान बचाने मन्दिर अस्पताल व प्रमुख चौराहों पर सुलगाई...

भीषण सर्दी से जान बचाने मन्दिर अस्पताल व प्रमुख चौराहों पर सुलगाई जाएंगी लकड़ियां

भीषण सर्दी को देखते हुए नगर निगम द्वारा शहर के  सार्वजनिक स्थलों पर जलाएं जा रहे हैं अलाव
ग्वालियर 21 दिसम्बर 2020। शहर में भीषण सर्दी को देखते हुए निगमायुक्त श्री संदीप माकिन के निर्देश पर निगम के पार्क विभाग द्वारा शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।  जिससे घर से बाहर रहने वाले नागरिकों को सर्दी से राहत मिल सके।
पार्क अधिकारी श्री मुकेश बंसल ने बताया कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। जिसमें अचलेश्वर मंदिर, जयारोग्य अस्पताल परिसर के दोनों ओर, कमलाराजा अस्पताल, महाराज बाडा, फूलबाग चैराहा, क्षेत्र के रैन बसेरा पर, हजीरा चैराहा, किलागेट, घासमंडी, शिन्दे की छावनी पुलिस चैकी, क्षेत्र के रैन बसेरा पर, रेलवे स्टेशन के दोनों ओर, अन्तर्राज्जीय बस स्टेन्ड, मुरार बारादरी, थाटीपुर चैराहा, एवं क्षेत्र के रैन बसेरा पर सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। श्री बंसल ने बताया कि सर्दी के दिनों में प्रतिदिन निर्धारित समय पर इन सभी स्थलों पर अलाव जलाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments