Homeमनोरंजनफिल्म लाल सिंह चड्ढा पर अन्नू कपूर का अजीबोगरीब रिएक्शन दिया

फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर अन्नू कपूर का अजीबोगरीब रिएक्शन दिया

अभिनेता आमिर खान  की फिल्म लाल सिंह चड्ढा  की रिलीज में कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। एक ओर जहां फिल्म के लिए लोगों में एक्साइटमेंट है तो दूसरी ओर फिल्म को बायकॉट भी किया जा रहा है। लाल सिंह चड्ढा को लेकर अभी तक कई सेलेब्स रिएक्ट कर चुके हैं, इस बीच जब अभिनेता अन्नू कपूर से फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने काफी अजीबोगरीब रिएक्शन दिया। अन्नू कपूर का ये रिएक्शन वीडियो वायरल हो रहा है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

अन्नू कपूर का शॉकिंग रिएक्शन
विरल भियानी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिस में आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को लेकर रिपोर्टर अन्नू कपूर से सवाल करता है, जिस पर अभिनेता कहते हैं, ‘वो क्या है? मैं फिल्में नहीं देखता हूं, मुझे नहीं पता है।’ इस पर अन्नू कपूर के साथ बैठा शख्स कहता है- ‘दूसरी फिल्मों पर कोई कमेंट नहीं।’ इस पर अन्नू कहते हैं, ‘नहीं कमेंट वाली बात नहीं है…, मैं फिल्में ही नहीं देखता हूं, न आपकी न पराई, बात खत्म मुझे तो पता भी नहीं है कि कौन है ये? मुझे सचमुच नहीं पता है कि कौन है ये। तो मैं क्या बता पाऊंगा कि कौन है वो? मुझे कोई आइडिया नहीं है।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments