भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव
ग्वालियरजुलाई। भाजपा के उन कार्यकर्ताओं को जो नगरीय निकाय चुनाव में ग्वालियर नगर निगम में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें पार्टी ने अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है ऐसे 26 कार्यकर्ताओं को 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। 6 वर्ष के लिए निष्कासित होने वालों में रामवीर सिंह तोमर, गार्डन राय, शेरू राय, विश्वनाथ राव सालुंके, पंजाब सिंह यादव, कम्मोद जादौन, संतोष भारती, बलवीर सिंह तोमर, अवधेश तोमर (छोटू), सत्येन्द्र गुर्जर, आशु श्रीवास, ज्योति अहिरवार, अजीत जैन, अभिषेक चौहान, अन्नू तोमर, अमित सूरी, मुकेश परिहार, कुलदीप निधार, जीतू घुरैया, भुवनेश्वर सोनू वाजपेयी, कौशल वाजपेयी, अनूप उदेनिया, मुकेश राठौर, सूरज लक्षकार, अरूण कुशवाह, जगदीश राय शामिल हैं।