Homeप्रमुख खबरेंबिहार में प्रचंड जीत के बाद अब देश के 21 राज्यों व...

बिहार में प्रचंड जीत के बाद अब देश के 21 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में भाजपा गठबंधन सरकार

नई दिल्ली 14 नवंबर 2025/बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के गठबंधन ने 202 पर बढ़त हासिल कर ली है और महागठबंधन को 35 सीटों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। वैसे तो अभी प्रत्याशियों के हार और जीत की घोषणा होनी बाकी है, लेकिन ये तय है कि अंतिम नतीजे लगभग इसी के आस-पास रहने वाले हैं।

बिहार में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद अब देश के 21 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में भाजपा के गठबंधन वाली एनडीए की सरकार है। ये 2018 का ही रिकॉर्ड है, जिसे एनडीए ने दोहराया है। 2018 में भी एनडीए की 21 राज्यों में सरकार बनी थी। आजाद भारत में ये दूसरा मौका था, जब किसी गठबंधन के केंद्र के साथ-साथ इतने राज्यों में सरकार बनी हो।

किन 21 राज्यों में एनडीए की सरकार?

पहले दिल्ली और अब बिहार, 2026 में भाजपा ने दो बड़ी जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। अब 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में एनडीए की सरकार है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments