Homeदेशबीजेपी विधायक का दावा वर्ष 2024 तक भारत हिंदू राष्ट्र...

बीजेपी विधायक का दावा वर्ष 2024 तक भारत हिंदू राष्ट्र हो जाएगा

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि वर्ष 2024 तक भारत हिंदू राष्ट्र हो जाएगा. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानी संस्कृति अपनाने वाले मुसलमान ही इस मुल्क में रह पाएंगे. हालांकि बीजेपी ने इसे सिंह की व्यक्तिगत राय करार देते हुए कहा है कि पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास‘ के सिद्धान्त में विश्वास रखती है.

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में मुसलमानों की देशभक्ति पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा था कि बहुत कम  ही राष्ट्रभक्त हैं. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा. सिंह ने कहा ‘हिन्दू राष्ट्र बनने पर जो मुसलमान हमारी संस्कृति को आत्मसात करेंगे, वे ही भारत में रह पाएंगे.’

इस बीच बीजेपी के प्रांतीय प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें पार्टी   विधायक     के बयान के बारे में पता नहीं है. अगर उन्होंने ऐसा कुछ कहा है तो वह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है. बीजेपी ‘सबका साथ, सबका विकास‘ के सिद्धान्त पर चलते हुए बिना किसी भेदभाव के सबकी उन्नति के लिए संकल्पित है.

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि  प्रधानमंत्री   मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी को साथ लेकर चल रहे हैं और इसी से भारत मजबूत होगा.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments