Homeमध्यप्रदेशबोर्ड परीक्षाओं से पहले ही नगरीय निकाय चुनाव कराने के संकेत,कभी भी...

बोर्ड परीक्षाओं से पहले ही नगरीय निकाय चुनाव कराने के संकेत,कभी भी लग सकती है चुनाव आचार संहिता

मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कहा कि सभी कर्मचारी एवं अधिकारी चुनाव इलेक्शन मोड में रहे, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की आचार संहिता कभी भी लग सकती है। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के पहले नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत के चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे।
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने सभी कलेक्टरों से कहा कि नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों की अपने स्तर पर विस्तार से समीक्षा कर लें। कोविड-19 को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उनका गंभीरता से पालन किया जाए। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव की जरूरी सामग्री मध्य प्रदेश हेल्थ कार्पोरेशन सीधे जिलों को भेजेगा। सिंह ने कलेक्टरों से कहा कि आयोग के निर्देशों को ठीक से पढ़कर ही कार्रवाई करें और कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी वाट्सएप ग्रुप पर आने वाले आयोग के संदेश को रोज अनिवार्य रूप से देखें। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने से परिणाम आने तक पूरी प्रक्रिया IEMS के माध्यम से की जाएगी।
शिकायतों का निवारण 24 घण्टे में
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कलेक्टरों से कहा कि चुनाव को लेकर आने वाली सभी शिकायतों का निराकरण 24 घंटे में करें और इसकी जानकारी आयोग को दें। इसके लिए अलग से शाखा और जांच दल का गठन करें। प्रशिक्षण के लिए 150 फीसद व मतदान दल के लिए आरक्षित सहित 120 फीसद अधिकारियों और कर्मचारियों की व्यवस्था करें। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के रेंडमाइजेशन के लिए सभी व्यवस्थाएं तय कर लें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments