Homeदेशभगोड़े नीरव मोदी पर अब विदेश में भी शिकंजा ब्रिटेन की कोर्ट...

भगोड़े नीरव मोदी पर अब विदेश में भी शिकंजा ब्रिटेन की कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

लंदन में बेखौफ घूम रहे भगोड़े नीरव मोदी पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है. ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है. नीरव मोदी को लंदन पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है.

दरअसल बैंकों का 13 हजार करोड़ लेकर फरार नीरव मोदी पिछले दिनों लंदन की सड़कों पर अपना लुक बदलकर बेखौफ घूमता दिखा था. जबकि उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है. इसके बाद ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया.

पुख्ता सूत्रों से इंडिया टुडे को जानकारी मिली है कि वेस्टमिंस्टर कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अब लंदन पुलिस नीरव मोदी को अपने गिरफ्त में ले लेगी. हालांकि गिरफ्तारी के बाद नीरव मोदी के पास जमानत के लिए कोर्ट जाने का विकल्प है. कोर्ट से नीरव को सशर्त जमानत मिल सकती है.

सूत्रों के मुताबिक अब भारत से सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम लंदन के लिए रवाना होगी. इस बीच नीरव मोदी मामले को लेकर CBI और ED की टीम लगातार UK अथॉरिटी और लंदन में मौजूद भारतीय हाई कमीशन के संपर्क में है.

लंदन की सड़कों पर नीरव मोदी के दिखने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी किया था, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि हम नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को लेकर कार्यवाही कर रहे हैं. लंदन में वह दिख गया, इसका यह मतलब नहीं है कि हम उसको तुरंत भारत ले आएंगे. इसके लिए एक प्रक्रिया होती है, जो हम कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments