Homeदेशभाजपा की पहली सूची का इंतजार,प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली में अहम...

भाजपा की पहली सूची का इंतजार,प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली में अहम बैठक

 दिल्ली 
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की आज दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव कमिटी की बैठक के बाद लोकसभा चुनावों के पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। पार्टी ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया था। माना जा रहा है कि इसमें कुछ दिग्गज चेहरों की सीट का ऐलान भी हो सकता है। भाजपा की पहली लिस्ट में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की 42 सीटों के अलावा पश्चिम यूपी, उत्तराखंड, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों की कुछ सीटें भी शामिल हो सकती है। तेलंगाना और आंध्र की सभी सीटों पर पहले राउंड में ही मतदान है। पहले और दूसरे चरण (11 और 18 अप्रैल) में कुल 188 सीटों पर चुनाव होना है

सांसदों ने लगाई सीट बदलने की गुहार

लिस्ट आने से पहले शुक्रवार से ही बीजेपी हेडक्वॉर्टर में हलचल शुरू हो गई थी। टिकट की चाहत रखनेवाले नेता और उनके समर्थक अमित शाह से मिलने के लिए कतार में थे। शाह से मिलनेवालों में कुछ मौजूदा सांसद भी थे। बिहार के कई सांसदों ने शाह से अपनी सीट बदली करने की भी मांग की है। ऐसी मांग ऐंटी इंकम्बेंसी फैक्टर के हावी होने के चलते की गई है। लेकिन टॉप लीडरशिप इसके लिए तैयार नहीं है। बीजेपी पहले ही 2014 में जीती गईं 5 सीट जेडीयू को देने पर राजी हो गई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments