Homeदेशभाजपा : मध्यप्रदेश में प्रत्याशी चयन को लेकर अभी बने रहेंगे असमंजस...

भाजपा : मध्यप्रदेश में प्रत्याशी चयन को लेकर अभी बने रहेंगे असमंजस के हालात

एक तरफ दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक को लेकर शनिवार को सुबह से ही पार्टी केंद्रीय कार्यालय में गतिविधियां सरगर्म हैं लेकिन ग्वालियर अंचल सहित मध्यप्रदेश को लेकर इस बैठक में कोई  चर्चा नहीं होगी इसके पीछे मुख्य कारण मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव  द्वितीय चरण के बाद होना है। आज की बैठक में प्रथम दो चरणों में जहाँ चुनाव निर्धारित हैं वहां प्रत्याशी चयन के साथ अन्य बातों पर पार्टी निर्णय लेगी।

उल्लेखनीय है की मध्यप्रदेश में चार चरणों में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसकी शुरुआत 29 अप्रेल से होगी ओर अलग अलग चार तारीखों मैं  19 मई तक वोट डाले जाएंगे । यही वजह है कि पार्टी ने मध्यप्रदेश में प्रत्याशी चयन पर फिलहाल कोई भी चर्चा न करने का निर्णय लिया है। उधर भले ही पार्टी ने मध्यप्रदेश का विषय टाल दिया है लेकिन चुनाव की घोषणा के साथ  ही मध्यप्रदेश में भाजपा की चुनाव गतिविधियों में जोरदार तेजी आ गईं है।पार्टी के मध्यप्रदेश के तीन शीर्ष के नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह तथा नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ग्वालियर अंचल से ही सभाएं करके चुनावी शंखनाद किया है। जहांतक ग्वालियर अंचल की तीन लोकसभाओं भिंड मुरैना ग्वालियर का सवाल है यहां अभी प्रत्याशियों को लेकर असमंजस बरकरार है।

 

मध्यप्रदेश में कहां किस तारीख को होगा मतदान 

29 अप्रैल को 6 सीटों पर 

सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर और छिंदवाड़ा

6 मई को 7 सीटों पर 

बैतूल, दमोह, खजुराहो, रीवा, सतना, होशंगाबाद और टीकमगढ़

12 मई को 8 सीटों पर

मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़

19 मई को 8 सीटों पर 

देवास, उज्जैन, धार, खंडवा, इंदौर, मंदसौर, रतलाम और खरगोन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments