भाजपा के वरिष्ठ नेता विवेक जोशी को मातृ शोक, अंतिम यात्रा कल
ग्वालियर 26 जून 2026/वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक जोशी की पूज्य माताजी श्रीमती कुमुदिनी जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
परिवार द्वारा जारी शोक सूचना के अनुसार श्रीमती कुमुदिनी जोशी का निधन 26 जून 2026 को हुआ। वे लंबे समय से परिवार की आदरणीय एवं मार्गदर्शक सदस्य थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त किया।
अंतिम यात्रा शनिवार, 27 जून 2026 को प्रातः 9 बजे उनके निज निवास, माली वाली गली, खासगी बाजार, लश्कर से प्रारंभ होगी। इसके बाद अंतिम यात्रा महाराष्ट्रीयन मुक्तिधाम, लक्ष्मीगंज, ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शोक संतप्त परिवार में पुत्र विवेक जोशी, कृष्णा गणेश जोशी, अमित बसंत जोशी, तनमय जोशी सहित समस्त जोशी परिवार शामिल है।
भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। शब्द शक्ति परिवार दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता है
ॐ शांति।