Homeप्रमुख खबरेंरोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात पहले पत्नी और दो मासूम बच्चों...

रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात पहले पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या फिर खुद रेल से कटमरा

मुरैना 27 जून 2026/मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के किशनपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शिकारपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर खुद भी आत्महत्या कर ली।

मरने वालों में रबीता कुशवाह (32 वर्ष), पत्नी बलराम कुशवाह,देवू (5 वर्ष),आरव (8 वर्ष) शामिल हैं। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात का मुख्य आरोपी बलराम सिंह पुत्र हरिचरण कुशवाह (35 वर्ष), निवासी किशनपुर है

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच जारी है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

खबर का अपडेट जारी 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments