भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना वैक्सीन के प्रति जनजागरण अभियान की शुरुआत कर दी है इसी के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टीे ,ग्वालियर स्वामी विवेकानंद मंडल के वार्ड 42 में कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूक करते हुए कहा की कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इससे घबराएं नहीं बल्कि आगे आकर जीवनदायिनी टीका हर व्यक्ति को लगवाना चाहिए। क्योंकि कोरोना फिर से बढ़ने लगा है और टीकाकरण ही एक मात्र इस महामारी से बचाव है। इसलिए सभी से आग्रह है कि आप लोग आगे आकर टीका लगवाएं और स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
इस अवसर पर पूर्व सभापति राकेश महौर , पूर्व अध्यक्ष बाबा गंगाराम बघेल , मण्डल अध्यक्ष मनोज मुटाटकर , महेश जायसवाल , महामंत्री गौरव वाजपेई, महेंद्र मौर्य , भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन , मण्डल उपाध्यक्ष रामकुमार सोनी , कौशलेंद्र , सुशीला कुशवाह ,मंत्री मनोज सेन, घनश्याम शर्मा ,संगीता पाल , बलराम , अजय तिवारी , महिला मोर्चे की महामंत्री नीतू जी, खेमचंद्र गुरवानी , मनोज भार्गव , हेमंत चौपड़ा , चंद्रप्रकाश खंडेलवाल , भाजुमो मण्डल अध्यक्ष अखिल राजोरिया उपाध्यक्ष मोहित शर्मा हिमांशु खत्री आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।