Homeप्रमुख खबरेंभारत माता की झांकी संग ग्वालियर में गुरुवार को निकलेगी भव्य मातृ...

भारत माता की झांकी संग ग्वालियर में गुरुवार को निकलेगी भव्य मातृ शक्ति शौर्य यात्रा

ग्वालियर17 जून 2026/वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर भव्य मातृ शक्ति शौर्य यात्रा 18 जून को निकाली जाएगी। सायं 4 बजे बैजाताल से शुरू होकर यह शौर्य यात्रा लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर पहुंचेगी, जहां मातृ शक्ति वीरांगना को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।
शौर्य यात्रा में झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सबसे आगेे बग्घी में भारत माता की झांकी निकलेगी। इसके साथ ही महारानी लक्ष्मीबाई, मां काली, रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, राम दरबार की जीवंत झांकियां शामिल होंगी। राजपूताना वेशभूषा में मातृशक्ति की टुकड़ी भी यात्रा में शौर्य और सांस्कृतिक गौरव का संदेश देगी। इस शौर्य यात्रा का उद्देश्य महारानी लक्ष्मीबाई के साहस, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति के आदर्श को जन-जन तक पहुंचाना और महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments