Homeप्रमुख खबरेंभोपाल में सनसनी : एक ही परिवार के मिले पांच शव,व्यापार में...

भोपाल में सनसनी : एक ही परिवार के मिले पांच शव,व्यापार में बड़ा घाटा और कर्ज हो सकती है वजह

भोपाल 2 नवंबर 2026/मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़ी घटना घटी है। छोला इलाके में पांच लोगों का शव मिला है। चार लोगों के शव घर में पड़े मिले हैं। वहीं, एक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चारों की हत्या कर आरोपी ने खुद रेलवे ट्रैक पर जान दे दी है।घटना छोला मंदिर थाना क्षेत्र की
यह पूरा मामला छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी की है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक परिवार के हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद भोपाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। इसके बाद जांच की जा रही है। सभी शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया । एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची ।

घर के अंदर थे चार
शुरुआती जांच में यह पता चला है कि घर के अंदर एक बुजुर्ग महिला, एक महिला और दो बच्चे का शव मिला है। वहीं, पुरुष का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था। मृतकों के नाम सरस्वती साहू, सोमलता, कृति साहू और खुश साहू। है। रेलवे ट्रैक पर जिसका शव मिला है, उसका नाम नरेंद्र साहू है। सभी लोग एलआईजी फ्लैट में रहते थे।

व्यापार में नुकसान की आशंका

अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि परिवार ने कर्ज के चलते यह कदम उठाया है। उसे व्यापार में बड़ा नुकसान हुआ था। मृतक रेस्टोरेंट चलाता था। 20 दिन से वह काम पर नहीं जा रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments