नई दिल्ली 2 नवंबर 2026/कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आरजेडी सुप्रीम लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है। सोनिया गांधी सोमवार सुबह को लालू प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचीं। यहां उन्होंने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी दी। लालू प्रसाद यादव ने सोनिया गांधी से मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर शेयर करते हुए कहा कि इस मुलाकात के दौरान पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं। इस मौके पर लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
सोनिया गांधी से मिलकर बोले लालू पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं
RELATED ARTICLES