Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश के निगम-मंडलों में 16 अध्यक्ष व 9 उपाध्यक्षों की नियुक्ति यहां...

मध्यप्रदेश के निगम-मंडलों में 16 अध्यक्ष व 9 उपाध्यक्षों की नियुक्ति यहां देखिए पूरी सूची

भोपाल /बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष द्वारा दी गई झिड़की के बाद  हरकत मे आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजनीतिक नियुक्तियां कर दी हैं।  उल्लेखनीय है कि  पिछले माह भोपाल में हुई बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने निर्देश दिए थे कि निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां जल्द की जाएं ।

आज जारी सूची में 16 अध्यक्ष व 9 उपाध्यक्षों के नाम हैं। इनमें केंद्रीय राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को भी जगह दी गई है। पूर्व मंत्री इमरती देवी को लघु उद्योग निगम और एंदल सिंह कंषाना को एमपी एग्रो का अध्यक्ष बनाया है। इसी तरह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पृष्ठभूमि से बीजेपी में आए विनोद गोटिया को पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ये हुई नियुक्तियां

                 

  • इमरती देवी, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम।
  • गिर्राज दंडोतिया, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम।
  • एंदल सिंह कंषाना, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड।
  • रघुराज कंसाना, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम।
  • जीतेंद्र लटोरिया, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड।
  • शैलेंद्र बरुआ, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम। प्रह्लाद भारती उपाध्यक्ष नियुक्त।
  • मुन्नालाल गोयल, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास। उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा को बनाया।
  • मंजू दादू को मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया।
  • रणवीर जाटव, अध्यक्ष, संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम।
  • विनोद गोटिया, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम।
  • निर्मला बारेला, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम।
  • अमिता चपरा, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम।
  • आशुतोष तिवारी, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल।
  • शैलेंद्र शर्मा, अध्यक्ष मध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड। नरेंद्र बिरथरे को उपाध्यक्ष बनाया।
  • राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन।
  • नरेंद्र सिंह तोमर को पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया।
  • राजेंद्र सिंह मोकलपुर, उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम।
  • अजय यादव, उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम।
  • सावन सोनकर, अध्यक्ष, राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम। रमेश खटीक को उपाध्यक्ष बनाया।
  • जयपाल चावड़ा, अध्यक्ष, इंदौर विकास प्राधिकरण।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments