भोपाल /ग्वालियर /मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को भाजपा केंद्रीय मुख्यालय से सूची जारी की गई है। टीम हेमंत में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। ग्वालियर की बात करें तो यहां से एक बार फिर मौजूदा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को दोबारा मौका दिया गया है। अग्रवाल को विधानसभा चुनाव से पहले लोकेंद्र पाराशर को हटाकर जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं लोकेन्द्र पाराशर कोभी एक बार पुनः मंत्री पद दिया गया है
रीवा संभाग के संगठन मंत्री रहे श्याम महाजन को प्रदेश कार्यालय मंत्री बनाया गया है। अखिलेश जैन कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। चार मोर्चों के अध्यक्ष भी बदले गए हैं।
टीम हेमंत में 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 9 मंत्री


| नाम | पद |
| रणबीर रावत | उपाध्यक्ष |
| कांतदेव सिंह | उपाध्यक्ष |
| प्रभुराम चौधरी | उपाध्यक्ष |
| शैलेंद्र बरुआ | उपाध्यक्ष |
| मनीषा सिंह | उपाध्यक्ष |
| नंदिता पाठक | उपाध्यक्ष |
| सुरेंद्र शर्मा | उपाध्यक्ष |
| निशांत खरे | उपाध्यक्ष |
| प्रभुलाल जाटव | उपाध्यक्ष |
| लता वानखेड़े | महामंत्री |
| सुमेर सोलंकी | महामंत्री |
| राहुल कोठारी | महामंत्री |
| गौरव रणदिवे | महामंत्री |
| रजनीश अग्रवाल | मंत्री |
| लोकेंद्र पाराशर | मंत्री |
| जयदीप पटेल | मंत्री |
| क्षितिज भट्ट | मंत्री |
| संगीता सोनी | मंत्री |
| राजेंद्र सिंह | मंत्री |
| अर्चना सिंह | मंत्री |
| राजो मालवीय | मंत्री |
| बबीता परमार | मंत्री |
रणबीर रावत महामंत्री से उपाध्यक्ष बने वीडी शर्मा की टीम में प्रदेश महामंत्री के तौर पर काम कर चुके पूर्व विधायक रणबीर सिंह रावत अब उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मनीषा सिंह का प्रमोशन हुआ है बीजेपी की प्रदेश मंत्री और विधायक मनीषा सिंह अब प्रदेश उपाध्यक्ष बनाई गई हैं।
पहले संभागीय संगठन मंत्री रहे शैलेंद्र बरुआ बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हैं। सीएम के करीबी प्रभुलाल जाटव और ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
कांत देव सिंह एक बार फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश युवा कल्याण आयोग के पूर्व अध्यक्ष निशांत खरे भी उपाध्यक्ष बने हैं।
खबर का अपडेट जारी है