Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश में भाजपा की किसान सम्मान यात्रा आज से मुरैना में मुख्यमंत्री...

मध्यप्रदेश में भाजपा की किसान सम्मान यात्रा आज से मुरैना में मुख्यमंत्री शिवराज करेंगे सम्बोधित

   गांव गांव जाकर किसानों को किया जाएगा सम्मानित

राज्य व केन्द्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों को किया जएगा प्रचारित

 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश में १ अप्रैल से १५ अप्रैल तक किसान सम्मान यात्रा प्रारम्भ करने जा रहा है, इसकी शुरुआत किसानो के आराध्य देव भगवान बलराम के बलदाऊजी मंदिर मथुरा में सुबह ९ बजे पूजा -अर्चना के साथ होगी .प्रातः १० बजे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार सिंह चौहान ,किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ,सांसद अजय प्रताप सिंह ,बिधायक पूरन प्रकाश और राजा वर्मा के मुख्य आतिथ्य यात्रा शुरू होगी .यह जानकारी पत्रकारों को मोर्चा के मध्यप्रदेश  अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने दी .इस मोके पर बीजेपी के मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ,मोर्चा के नेताओं में वीरेंद्र राणा ,विनोद जादोन ,देवेंद्र नरवरिया देवेश शर्मा और मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत दांतरे मीडिया प्रभारी पवन सेन, राजेश दुबे आदि मौजूद रहे .श्री रावत ने बताया की गांव -गावं में उत्कृष्ट किसानों का सम्मान किया जाएगा .श्री राबत ने बताया की यात्रा का राजस्थान की सीमा में भी स्वागत होगा .इसी दिन यात्रा मुरैना पहुंचेगी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,सांसद अनूप मिश्रा और अन्य नेता यात्रा की अगवानी करेंगे ,इसके बाद मुरैना में सभा होगी .

श्री रावत ने बताया कि यह यात्रा प्रदेश के सभी गांवों में जाकर किसानों को उनके उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी करेगी।उन्होंने बताया कि यात्रा के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों को गांव गांव तक प्रचारित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज आज सम्बोधित करेंगे

किसान सन्देश यात्रा उत्तप्रदेश के मथुरा उसके बाद राजस्थान के धौलपुर होते हुए दोपहर 1 बजे मुरैना से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी यात्रा के सम्मान में मुरैना में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में मुख्य अथिति के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद ग्वालियर से मुरैना पहुंचेंगे।

15 अप्रैल तक चलेगी यात्रा

किसान सम्मान यात्रा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक जारी रहेगी प्रत्येक विधानसभा  मै विधायक के नेतृत्व में इसका आयोजन होगा। इसी क्रम मे यात्रा के समापन दिवस 15 अप्रेल को प्रत्येक विधानसभा में यात्रा का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments