Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश में भी कोरोना ने बढ़ाई चिंता ,ग्वालियर में सौ से ज्यादा...

मध्यप्रदेश में भी कोरोना ने बढ़ाई चिंता ,ग्वालियर में सौ से ज्यादा मरीज पॉजिटिव 2 की मौत

भोपाल / ग्वालियर /   देश के कई भागों की तरह मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। यहां के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, विदिशा, रतलाम मैं पहले से ही रात कर्फ्यू जारी है। ग्वालियर की बात की जाए तो यहां रविवार को 110 कोरोना पॉजिटिव सामने आए वहीं 2 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कोरोना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और टीका वितरण की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्रियों और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को डिजिटल माध्यम से बैठक कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मोदी एक बैठक उन आठ राज्यों के साथ बैठक कर सकते हैं जहां कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहे हैं। दूसरी बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से टीका वितरण की रणनीति पर चर्चा संभावित है।

प्रधानमंत्री मोदी कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अब तक कई बार राज्यों साथ बैठकें कर चुके हैं। देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से 50000 के नीचे आ रहे हैं, वहीं कुछ राज्यों में मामले तेजी से बढ़े हैं। कुछ शहरों में तो रात का कर्फ्यू भी लगाया गया है।

केंद्र की ओर से लगातार यह प्रयास भी हो रहे हैं कि जब भी कोरोना का टीका उपलबध होगा, उसके सुचारू वितरण की व्यवस्था हो सके। भारत में फिलहाल पांच वैक्सीन तैयार होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इनमें से चार परीक्षण के दूसरे या तीसरे चरण में हैं जबकि एक पहले या दूसरे चरण में है।

बता दें कि रविवार को देश में कोविड-19 के 45209 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 90.95 लाख हो गई। वहीं स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8521617 हो गई।  स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों में बताया गया कि संक्रमण से 501 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 133227 हो गई। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9095806 हो गई।

वहीं इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या लगातार 12वें दिन पांच लाख से कम बनी हुई है। संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8521617 हो गई। रोगियों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 93.69 फीसदी हो गई, वहीं संक्रमण से मृत्यु दर घटकर 1.46 फीसदी हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments