Homeग्वालियर अंचलमहिला को बिना स्वेटर के देख जाग उठी ग्वालियर कलेक्टर की मानवीय...

महिला को बिना स्वेटर के देख जाग उठी ग्वालियर कलेक्टर की मानवीय संवेदनाएं, ठंड में ठिठुरते गरीबों को भी निगमायुक्त के साथ बांटे कम्बल

ग्वालियर / कम्पू क्षेत्र की निवासी एक महिला अपनी समस्या लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुँची थी। वह महिला जब अपनी समस्या बता रही थी तब कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने देखा कि कड़ाके की सर्दी के बाबजूद महिला ने गरम कपड़े नहीं पहन रखे हैं।

 

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखने वाली इस महिला की सहृदयता के साथ उसकी बात सुनी। साथ ही मानवता का परिचय देकर अपनी जेब से पैसे निकालकर एक कर्मचारी को दिए और दुकान से नया स्वैटर मंगवाकर उस महिला को सौंपा।
स्वाभिमानी प्रवृत्ति की इस महिला ने पहले तो स्वैटर लेने से इनकार किया पर कलेक्टर श्री सिंह द्वारा बार-बार आग्रह करने पर वह स्वैटर लेने को तैयार हो गई।

कलेक्टर ने महिला को भरोसा दिलाया है कि शासकीय प्रावधानों के तहत पूरी शिद्दत के साथ आपकी समस्या का समाधान भी कराया जायेगा। जिलाधीश की आत्मीयता से गदगद वह महिला प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को दुआयें देती अपने घर लौटी।

कड़कड़ाती ठंड में कलेक्टर एवं निगम कमिश्नर ने बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर जरूरतमंदों को दिए कंबल

उधर देर रात भी कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे रह रहे नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए सोमवार रात को कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल शहर में घूमे और जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया। सहायक संचालक जनसंपर्क श्री मधु सोलापुरकर ने भी उनके साथ शहर भ्रमण कर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

इस कड़कड़ाती सर्दी में जहां हम अपने घरों में बैठकर ही सर्दी से परेशान हैं वहीं खुले आसमान के नीचे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रैन बसेरा एवं विभिन्न चौराहों पर रहने को मजबूर लोगों की परेशानी को समझते हुए कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने रात्रि में शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया तथा रैन बसेरों को देखा और जहां भी जरूरतमंद लोग देखे उन्होंने स्वयं अपने हाथों से उन्हें कंबल उड़ाया।
वरिष्ठ अधिकारियों की संवेदनशीलता को देखते हुए कई स्थानों पर जरूरतमंद नागरिक भी भाव विभोर हो गए और उन्होंने कहा कि हर शहर में ऐसे ही अधिकारी होना चाहिए।

 

,

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments