ग्वालियर में कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट देखने को मिली है। शहर में सोमवार को कोरोना वायरस 458 नए केस सामने आए वहीं नए केसों के गिरावट के साथ ही शहर में एक्टिव केसों की संख्या 3998 पर आ गई है।

आज दूसरा दिन है जब ग्वालियर में कोरोना वायरस के नए मामले घटे हैं। रविवार को शहर में 600 नए केस मिले थे। जबकि शनिवार 15 जनवरी को शहर में 756 कोविड-19 के नए मामले दर्ज किए गए थे।
उधर देश की राजधानी दिल्ली व आर्थिक राजधानी मुंबई में भी संक्रमण की गति कम होने की खबर है अर्थात मरीज घटे हैं ।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के दैनिक आने वाले नए मामलों में कमी देखी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शाम के करीब छह बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 12 हजार 527 मामलों की पुष्टि हुई है और 24 मरीजों की मौत हो गई. बयान के मुताबिक, संक्रमण दर 27.99 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 44762 नमूनों की जांच की गई. इस समय शहर में 83982 एक्टिव मरीज हैं
उधर कानपुर के प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कोरोना की तीसरी लहर पर नया आकलन किया है। गणितीय मॉडल के आधार पर किए गए अध्ययन से उन्होंने संभावना जताई है कि यूपी में 19 जनवरी से कोरोना की तीसरी लहर का पीक आ सकती है। इसमें रोजाना 40 से 50 हजार केस सामने आएंगे। जनवरी के आखिरी हफ्ते से केस कम होने शुरू हो जाएंगे।