Homeमध्यप्रदेशसांसद व जिलाध्यक्ष ने बूथ लेवल पर भाजपा की चौकस रणनीति का...

सांसद व जिलाध्यक्ष ने बूथ लेवल पर भाजपा की चौकस रणनीति का किया खुलासा

ग्वालियर /आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया गया है इसकी जानकारी आज ग्वालियर के सांसद विवेक शेजवलकर व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने पत्रकार वार्ता में दी।

उल्लेखनीय है कि  उत्तर प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनाव में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने अपने बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं की टीम मजबूत किया है। और पूरा ध्यान डिजिटल प्रचार-प्रसार पर किया है। उसी अभियान को बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर आम जनता से जुड़ाव के लिए अपने कार्यकर्ताओं की एक टीम बनाई है। इस अभियान के तहत मध्यप्रदेश में 20000 और ग्वालियर जिले में लगभग 200 से अधिक कार्यकर्ता पोलिंग बूथ पर जाएंगे। ये कार्यकर्ता वहीं रहकर पार्टी और संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
ग्वालियर के बीजेपी सांसद विवेक नारायण शेजवलकर और बीजेपी के जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशा भाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर मध्य प्रदेश का प्रथम आयोजन है। इसके द्वारा प्रत्येक बूथ को सशक्त और डिजिटलाइज करने के लिए पूरे बूथ पर 41% वोट को 51% करके वोट बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। जिले से लगभग 200 से अधिक कार्यकर्ता इस कार्य के लिए तैयार किए गए हैं।इस बूथ विस्तार योजना के तहत 20 जनवरी से 30 जनवरी तक प्रत्येक दिन 10 घंटे देकर 10 दिन में कार्यकर्ता 100 घंटे काम करेंगे ..बीजेपी का मानना है कि ‘सशक्त बूथ सशक्त भाजपा” बनानी है तो सबसे पहले बूथ को मजबूत करना पड़ेगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments