Homeमध्यप्रदेशमामाजी के संस्मरण सुनकर प्रबुद्धजन हुए भावविभोर -विवेकानंद सभागार में हुआ मामाजी...

मामाजी के संस्मरण सुनकर प्रबुद्धजन हुए भावविभोर -विवेकानंद सभागार में हुआ मामाजी की स्मृति में कार्यक्रम

ग्वालियर। मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में मामाजी जन्म शताब्दी राष्ट्रोत्थान भवन के विवेकानंद सभागार में मनाई गई। जिसमें मामाजी के सानिध्य में पत्रकारिता करने वाले विचारकों ने अपने संस्मरण सुनाए। मामाजी के संस्मरण सुनकर सभी प्रबुद्धजन भावविभोर हो गए। इस कार्यक्रम में नई दिल्ली में आयोजित किए गए प्रमुख कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी बड़ी स्क्रीन दिखाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष दीपक सचेती ने की।
मामाजी के साथ बिताए पलों को स्मरण करते हुए विनोद सूरी, पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया, कार्यक्रम संयोजक दिनेश चाकणकर, साहित्यकार राजकिशोर वाजपेयी, प्रवीण दुबे ने अनेक ऐसे संस्मरण सुनाए, जिसने मामाजी का व्यक्तित्व आंखों के सामने उपस्थित हो गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश वाधवानी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विजय दीक्षित, रवि अग्रवाल, सुधीर शर्मा, मनीष मांझी, प्रदीप शास्त्री, बृजमोहन शर्मा, लोकेन्द्र पाराशर,नरायण पिरौनिया, रामलखन दुबे सहित अनेक प्रबुद्धजन और पत्रकार उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments