Homeमध्यप्रदेशमिट्टी खोदने गए एक परिवार के चार बच्चों की मिट्टी धंसकने से...

मिट्टी खोदने गए एक परिवार के चार बच्चों की मिट्टी धंसकने से मौत

भोपाल  / सूखी सेवनिया इलाके के ग्राम बरखेड़ी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां मिट्टी खोदने गए चार बच्चों की मिट्टी धंसकने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, गांव के 7 बच्चे मिट्टी खोदने गए थे। मिट्टी खोदते-खोदते अंदर गहरे में पहुंच गए। मिट्टी धंस गई और 6 बच्चे दब गए। बाहर खड़ी 6 साल की बंटी घटना देख दौड़कर घर गई और परिवार वालों को बताया। परिजन ने सभी छह बच्चों को वहां से निकालकर हमीदिया अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही 4 बच्चों ने दम तोड़ दिया। 2 की हालत गंभीर है। इधर, परिवार वाले बच्चों का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। उनका कहना है कि हमारे बच्चे तो चले गए, उनकी चीर-फाड़ नहीं करवाना चाहते हैं। मिट्टी में दबने वालों में तीन लड़कियां और तीन लड़के थे। मौके पर पुलिस और ग्रामीण मौजूद हैं। एक बच्चा बाहर ही खड़ा था, जिससे वह चपेट में आने से बच गया।

बरखेड़ी गांव में सुबह 9 बजे के आसपास यह हादसा हुआ है। मरने वालों में तीन लड़कियां और एक लड़का है। इनमें मनोज पिता बन्ने (7) , आशा पिता कैलाश (7), शीला पिता प्रभुराम (9) और कविता पिता श्यामलाल (10) शामिल है। मनोज बन्ने का बेटा है और बाकी तीन उसकी बुआ लगती हैं। वो बन्ने के चाचा की बेटियां हैं। बन्ने ने बताया कि सभी बच्चे खेलने बाहर चले गए थे और मिट्टी की खदान में खुदाई करने लगे थे। वो सुरंग जैसी जगह थी और ऊपर से धंस गई। इसमें सभी बच्चे दब गए। रोहित और विक्रम नामक बच्चे भर्ती है और हालात ठीक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments