Homeग्वालियर अंचलमहिला मैराथन ने उड़ाए स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर के होश अब...

महिला मैराथन ने उड़ाए स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर के होश अब याद आई थीम रोड

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती 13 अक्टूबर को होने वाली मिनी मैराथन  दौड़ के थीम रोड से शुरू होने की घोषणा के बाद  जैसे स्मार्ट सिटी प्रशासन के होश उड़ गए इसी के चलते अब स्मार्ट सिटी प्रशासन को लंबे समय से काम की बाट जोह  रही थीम रोड का ध्यान आ गया आज आनन फानन में स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर ने आधी अधूरी पड़ी थीम रोड का मौका मुआयना किया और 5 दिन के भीतर शेष बचे कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।

5 दिन में स्मार्ट रोड के अंतर्गत बनी थीम रोड के शेष कार्यो को पूर्ण करने के दिये निर्देश

स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर ने शाम के वक्त स्मार्ट रोड के अंतर्गत लगभग एक किलोमीटर रोड का निरीक्षण कर संबंधित निर्माण एजेंसी एलएंडटी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि थीम रोड के जो भी कार्य शेष बचे हुए है उन्हें अगले 5 दिनों में पूर्ण किया जाए अन्यथा कंपनी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी श्रीमती माथुर ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित निर्माण एजेंसी की प्रत्येक दिन की मॉनिटरिंग रिपोर्ट बनाकर इस कार्य को प्राथमिकता में लेते हुए थीम रोड के शेष कार्यो को पूर्ण कराया जाए और रोड पर स्वच्छता का भी विशेष ख्याल रखा जाए।

उल्लेखनीय है की राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 103वीं जयंती पर ग्वालियर में 6वीं राष्ट्रीय महिला मैराथन आयोजित होगी। यह मैराथन जूनियर एवं सीनियर वर्ग में होगी और इसमें अनेक आकर्षक पुरूस्कार रखे गये है। मैराथन 13 अक्टूबर को थीम रोड कटोराताल से प्रातः 6.30 बजे से प्रारंभ होगी और यहीं पर आकर समाप्त होगी।
 मैराथन निशुल्क है और इसके आवेदन शहर में विभिन्न स्थानों पर मिलने शुरू हो गये है। मैराथन में महिला धावकों के दो ग्रुप बनाये गये है। जूनियर वर्ग जिसमें 18 वर्ष तक एवं 18 वर्ष से अधिक को सीनियर ग्रुप में रखा गया हैं। महिला धावकों को मैराथन में शामिल होने से पूर्व अपना रजिस्ट्रेशन और चेस्ट नंबर लेना अनिवार्य हैं, रजिस्ट्रेशन 5 अक्टूबर से अंतिम तिथि 11 अक्टूबर तक कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग कंपू ग्वालियर, जीवाजी क्लब अचलेश्वर रोड ग्वालियर सहित अन्य स्थानों पर किये जा सकते है। 
 मैराथन श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फार डेवलपमेंट ट्रस्ट, खेल और युवा कल्याण विभाग, ग्वालियर अमेच्योर ओलंपिक एसोसिएशन नगर निगम ग्वालियर, भारतीय जनता महिला मोर्चा, जीवाजी क्लब के सहयोग से आयोजित होगी। मैराथन प्रातः 6.30 बजे थीम रोड से प्रारंभ होगी और वहीं समाप्त होगी। महिला मैराथन में प्रथम 20 धावकों को दोनों ग्रुप में नगद एक-एक लाख की इनामी राशि वितरित की जायेगी। 
मैराथन का रूटः-
जूनियर वर्ग – थीम रोड, इंदरगंज, लोहिया बाजार, नया बाजार, केआरजी कालेज, कस्तूरबा रोड, आमखो, मांडरे की माता, थीम रोड, कटोराताल पर समाप्त होगी। 
सीनियर वर्ग – थीम रोड, इंदरगंज, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, छापाखाना, माधवगंज से राक्सी पुल, महावीर भवन से कमलाराजा हास्पीटल, केआरजी कालेज, कस्तूरबा रोड, आमखो, मांडरे की माता, थीम रोड, कटोराताल पर आकर समाप्त होगी। 
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments