Homeप्रमुख खबरेंमीसाबंदियों की गंभीर बीमारियों के इलाज का संपूर्ण खर्च राज्य सरकार वहन...

मीसाबंदियों की गंभीर बीमारियों के इलाज का संपूर्ण खर्च राज्य सरकार वहन करेगी

आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न मंत्रीमंडल की बैठक में आपातकाल में सामाजिक एवं राजनैतिक कारणों से निरुद्ध प्रदेश के लोकतंत्र सेनानीयो को ईलाज हेतु 50 हजार रुपये तक वाषिॅक चिकित्सा सहायता राशि भुगतान करने के अधिकार जिलों के कलेक्टर को दिये जाने का निर्णय लिया गया है.

लोकतंत्र सेनानी संघ की स्मारिका समिति के राष्ट्रीय सयोंजक तथा प्रांतीय सचिव मदन बाथम के अनुसार अभी तक यह अधिकार 20 हजार रूपये तक ही थे । उन्होंने बताया कि इसके साथ ही गंभीर बीमारी के ईलाज हेतु संपुर्ण इलाज का खर्च भी राज्य शासन द्वारा वहन किये जाने का निर्णय लिया गया है ।

ज्ञातव्य हो कि विगत 28 जून को संगठन के संपन्न प्रांतीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने तदाशय की घोषणा की थी.

संगठन के पदाधिकारियों मदन बाथम, मोहन विटवेकर, योगेन्द्र मिश्र, गुलशन गोगिया एवं सर केपी सिंह ने लोकतंत्र सेनानियों के प्रति अनवरत सहृदयतापूर्ण निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार प्रकट करते हुए संगठन के राष्ट्रीय नेताओं सर्वश्री कैलाश सोनी, संतोष शर्मा तथा प्रदेशाध्यक्ष तपन भौंमिक, सुरेन्द्र द्धिवेदी को धन्यवाद दिया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments