Homeदेशऑपरेशन ऑल आऊट से बोखलाए आतंकवादियों ने कई भाजपा नेताओं को लिया...

ऑपरेशन ऑल आऊट से बोखलाए आतंकवादियों ने कई भाजपा नेताओं को लिया टार्गेट पर

खुफिया एजेंसियां को इनपुट मिला है कि जैश ए मोहम्मद  और लश्कर ए तय्यबा जैसे आंतकी संगठन मिलकर एक खौफनाक मिशन को अंजाम देने की कोशिशों में लगे हुए है। यह मिशन भारत की केंद्र सरकार के कुछ सीनियर नेताओं को खत्म करने का है। मिले इनपुट के मुताबिक, दोनों आतंकी संगठनों ने जो लिस्ट तैयार की है उसमें ज्यादातर नेता भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हैं जिसमें कुछ केंद्रीय मंत्री और कुछ हाई प्रोफाइल मुख्यमंत्री शामिल हैं
 टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, इस काम को अंजाम देने के लिए बांग्लादेश के कैडर्स को तैयार किया गया है और हो सकता है कि उन्होंने बॉर्डर पार भी कर लिया हो। ये लोग सबसे पहले उन मुख्यमंत्रियों को निशाना बना सकते हैं जो कि अपने साथ काफी कम सिक्योरिटी लेकर चलते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments