Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री ने कोचिंग संचालकों से कहा कोचिंग कक्षाओं के संचालन की अनुमति...

मुख्यमंत्री ने कोचिंग संचालकों से कहा कोचिंग कक्षाओं के संचालन की अनुमति के संबंध में राज्य शासन विचार कर रहा है

कोचिंग संचालक कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री श्री चौहान मध्यप्रदेश प्रदेश कोचिंग ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की

ग्वालियर 11 अगस्त 2021/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोचिंग संचालक अपने संस्थानों में कोरोना अनुकूल व्यवहार का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। कोचिंग कक्षाओं के संचालन की अनुमति के संबंध में राज्य शासन विचार कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल निवास पर भेंट के लिए आए मध्यप्रदेश कोचिंग ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से यह बात कही।
प्रदेश के कोचिंग संचालकों के प्रतिनिधि मंडल ने आज विधायक श्री रमेश मेंदोला की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट की। विधायक श्री संजय पाठक भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मध्यप्रदेश कोचिंग ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण बकोरिया ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया कि कोरोना महामारी से जिन विद्यार्थियों के माता-पिता का निधन हो गया है, उनके लिए एसोसिएशन द्वारा कोचिंग और हॉस्टल का नि:शुल्क प्रबंध किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments