HomeBreakingमुख्यमंत्री ने दी ग्वालियर के विकास की 5 हजार करोड़ की...

मुख्यमंत्री ने दी ग्वालियर के विकास की 5 हजार करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

ग्वालियर /मुख्यमंत्री शिवराज ने की ग्वालियर के विकास के लिये 5 हजार करोड़ की विकास योजना की घोषणा,यहां की पेयजल समस्या के समाधान हेतु 250 करोड़ की चम्बल से ग्वालियर पानी लाने की घोषणा भी आज ग्वालियर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की। उन्होंने ग्वालियर के सम्पूर्ण विकास की लिखित कार्ययोजना तैयार होने की बात भी कही।  उन्होंने कहा माफिया के खिलाफ अभियान जारी है 1 हजार करोड़ की सम्पति मुक्त कराई है।उन्होंने कहा की माफियाओं की सूची भाजपा कांग्रेस देख नहीं बनती।  किसी माफिया की मसल्स पावर काम नहीं आएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की नशा मुक्ति अभियान चलाकर ही शराब जैसी यह कुप्रथा दूर  होगी यह अभियान चलाने की हमारी योजना है।उन्होंने किसान कानून लाने प्रधानमंत्री व कृषि मंत्री तोमर को बधाई दी और कहा की मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन का कोई असर नहीं है।

मुख्यमंत्री ने ग्वालियर के समग्र विकास की वकालत की 

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लंबे समय बाद ग्वालियर के विकास को लेकर अपना रूख स्पष्ट किया, आज दिन भर के व्यस्त दौरे पर आये मुख्यमंत्री चौहान ने ग्वालियर के मूलभेत विकास के लिये पैरवी की। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के विकास का नया रोड मैप तैयार किया जा रहा है, अब नये विजन पर ग्वालियर सबसे अलग सबसे बेहतर हो इसके लिये पांच हजार करोड रूपये खर्च किये जायेंगे।
ग्वालियर प्रवास पर आये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्रकारों के साथ चर्चा में कहा कि आज उन्होंने समीक्षा बैठक में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद द्वय विवेक नारायण शेजवलकर, राज्यसभा ज्योतिरादित्य सिंधिया व अन्य मंत्रियों व अधिकारियों के साथ विकास का रोड मैप तैयार किया है। ग्वालियर में बुनियादी सुविधाओं के साथ विकास की नई इबारत लिखी जायेगी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर एतिहासिक व पर्यटन दृष्टि से समृद्ध शाली है इसलिये यहां पर्यटन पर भी ध्यान दिया जायेगा।
मुखयमंत्री ने कहा कि पर्यटन सर्किट के साथ बुनियादी सुविधाओं का विकास होगा वहीं पुरासंपदा के साथ ही महानगर का भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि इन सभी विकास को स्मार्ट सिटी के नाम पर किया जायेगा इससे महानगर का स्वरूप बदलेगा। उन्होने कहा कि स्मार्ट सिटी में २१३० करोड के काम होंगे। उन्होंने बताया कि पश्चिमी बाईपास के लिये २९९ करोड , तिरावली से पनिहार ४१८ करोड की २६ किलोमीटर सडक़ का निर्माण किया जायेगा। इससे एक रिंग रोड बन जायेगा। इससे निवेश के लिये उपयुक्त माहौल बन रहा है। शिक्षण संस्थान आयेंगे वहीं अलग कंपनियां भी आगे बढकर निवेश करेंगी। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ८९ करोड की सडक़ें बनेंगी वहीं ३१.८ किलोमीटर नगर निगम की सडक़ें बनाई जायेंगी। उन्होंने बताया कि इसी के साथ वह स्वर्ण रेखा नाले पर एक एलीवेटेड रोड का भी प्रस्ताव तैयार करा रहे हैं यह लगभग ८५० करोड का होगा। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। साथ ही १००० बिस्तर का अस्पताल ३४० करोड की लागत से के साथ सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल और मुरार ग्वालियर डिस्पेंसरी को भी सुपर स्पेशिलिटी में बदलने का प्रयास होगा। वहीं आईएसबीट ७० करोड की लागत से तैयार की जायेगी। वहीं रेलवे स्टेशन के साथ ही गर्मियों की सबसे बडी समस्या पीने की पानी को दूर करने चंबल से  पानी लाने की योजना २५० करोड की तैयार की जा रही है। वहीं सीवेज शेजना के तहत लालटिपारा तथा जलालपुर पर सीवेज प्लांट तैयार किये जा रहे हैं। इनके विकास के लिये क्रमश: ४० और ९९ करोड की राशि खर्च की जायेगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग स्टेडियम १४५ करोड की लागत से पचास करोड की लागत से २० हेक्टेयर में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम तैयार किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने सभी से मिलकर एक इंटीग्रेटेड प्लान तैयार कर लिया है इसे मूर्त रूप विभिन्न चरणों में दिया जायेगा। भू माफिया पर कार्रवाई के बारे में पूछे एक प्रश्र के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि माफियाओं के खिलाफ सभी तरह की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अभी तक एक हजार करोड की सरकारी जमीन को भू माफियाओं से मुक्त कराया है। उन्होंने बताया कि विकास होने से पर्यटन की स्थिति में और बेहतर सुधार आयेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही पर्यटन की समिति के साथ एक बैठक करेंगे जिससे पर्यटन सर्किट बेहतर करने में मदद मिलेगी। उद्योगों के लिये जो एमओयू साइन हुये उनकी स्थिति के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका भी क्रियान्वयन तेजी से कराया जा रहा है।
पत्रकार वार्ता में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राज्य के मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, प्रद्युम्र सिंह तोमर, ओपीएस भदौरिया, पूर्व मंत्री इमरती देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी सहित अन्य नेता मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments