Homeप्रमुख खबरेंमुरैना में ट्रैक्टर ट्राली ने जीप में मारी टक्कर 12 की मौत...

मुरैना में ट्रैक्टर ट्राली ने जीप में मारी टक्कर 12 की मौत 7 गम्भीर रूप से घायल, ग्वालियर रेफर

मुरैना.  मुरैना में गुरुवार सुबह 5 बजे रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने जीप को टक्कर मार दी। हादसे में 7 महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई। 9 लोग जख्मी हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। 4 का इलाज मुरैना में चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, जीप सवार ग्वालियर जिले के उटीला थाना क्षेत्र के बड़ेरा गांव के थे। सभी एक ही परिवार के थे। रिश्तेदार की शव यात्रा में शामिल होने मुरैना जिले के घुरघान गांव जा रहे थे। तभी मुरैना से 4 किमी. दूर अम्बाह रोड पर गंजरामपुर के नजदीक यह हादसा हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों वाहनों के बीच में शव फंस गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। वहीं, टक्कर के बाद ट्रेक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर मुरैना में हुए सड़क हादसे में हताहत लोगों को श्रद्धांजलि दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों से भी मुलाकात की।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments