Homeदेशमोदी ने राहुल को अहंकारी और नामदार नेता करार दिया

मोदी ने राहुल को अहंकारी और नामदार नेता करार दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक-दूसरे पर अपने ज़ुबानी हमले करने का कोई मौका नहीं चूकते. चुनाव के मौसम में तो यह ज़ुबानी तकरार और ज़्यादा बढ़ जाती है.

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बहुमत मिलता है तो वे देश के प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं.

राहुल के इसी बयान ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी खिंचाई करने का मौका दे दिया और बुधवार को कर्नाटक के कोलार ज़िले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने राहुल को अहंकारी और नामदार नेता करार दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments