Homeप्रमुख खबरेंयुवा समाजसेवी मनोज जायसवाल का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

युवा समाजसेवी मनोज जायसवाल का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

ग्वालियर 15 जून 2026/दौलतगंज के प्रतिष्ठित यंग्स हिंद क्लब के सक्रिय युवा समाजसेवी मनोज जायसवाल का आज दोपहर अचानक हुए हृदयाघात से दुखद निधन हो गया।
55 वर्षीय मनोज जायसवाल धर्म और संस्कृति को समर्पित दौलतगंज के यंग्स हिंद क्लब की सभी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते थे, गणेशउत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों में उनकी विशिष्ट भूमिका रहती थी।
वे दो दिनों से दांत के मामूली दर्द से परेशान थे, सुबह ग्यारह बजे तक रोजाना की तरह दौलतगंज अपने निवास पर सबसे हंस बोल रहे थे तभी अचानक उन्हें हृदयाघात हुआ और उनका दुखद निधन हो गया। मिलनसार और हंसमुख व्यक्तित्व वाले युवा मनोज जायसवाल के आकस्मिक निधन के समाचार से दौलतगंज में शोक की लहर दौड़ गई है यंग्स हिंद क्लब से जुड़े उनके निकट सहयोगियों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है यंग्स हिंद क्लब के चित्रगुप्त अष्ठाना व अन्य समाजसेवियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि
उनका मिलनसार स्वभाव, समाज सेवा और क्लब के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से दौलतगंज क्षेत्र ने एक कर्मठ और सबके सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले व्यक्तित्व को खो दिया है। जानकारी के अनुसार मनोज जायसवाल की अंतिम यात्रा उनके दौलतगंज स्थित निवास से मंगलवार को प्रातः रवाना होगी
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments