Homeप्रमुख खबरेंपुरुषोत्तम मास समापन :18 जून को जाएगी मथुरा-वृंदावन धार्मिक यात्रा

पुरुषोत्तम मास समापन :18 जून को जाएगी मथुरा-वृंदावन धार्मिक यात्रा

पुरुषोत्तम मास समापन पर गंगा स्नान, भजन और सकोरा वितरण; 18 जून को जाएगी मथुरा-वृंदावन धार्मिक यात्रा

ग्वालियर, 15 जून। सकल ब्राह्मण महासमिति, ग्वालियर द्वारा पुरुषोत्तम मास के समापन अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भजन-कीर्तन, गंगा स्नान तथा पक्षियों के लिए सकोरा वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
महासमिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज, अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा तथा महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज के नेतृत्व में क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा, आर्थिक उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
महासमिति ने घोषणा की कि 18 जून को सुबह 5:30 बजे प्रधान कार्यालय से दो दिवसीय मथुरा-वृंदावन धार्मिक यात्रा रवाना होगी। यात्रा को पूर्व सरपंच सुरेंद्र शर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
पुरुषोत्तम मास के समापन अवसर पर हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज, सतीश शर्मा (केदारपुर), संगठन मंत्री ब्रह्मदत्त पांडेय शास्त्री एवं उनकी टीम ने गंगा स्नान कर धर्मलाभ प्राप्त किया। वहीं भागवताचार्य मधु कृष्ण दुबे ने पक्षियों की सेवा हेतु 108 सकोरों का वितरण किया।
कार्यक्रम में डॉ. मुन्नालाल शर्मा, एच.बी. शर्मा, देवेंद्र कुमार पाठक, संगीता शर्मा, रेणु शर्मा, अल्का मिश्रा, प्रीति शर्मा, मंजू मिश्रा, अनिता रिछारिया, माया भारद्वाज, शशि गोस्वामी, अनिता योगेंद्र दीक्षित, स्वाति शर्मा, रामकौशल शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र दीक्षित ने किया, जबकि के.बी. दुबे ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments