Homeउत्तरप्रदेशयूपी की जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी पर भी...

यूपी की जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी पर भी कसा शिकंजा

यूपी की जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस लगातार उन पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने शनिवार को गाजीपुर गोराबाजार में आफ्शां अंसारी की एक बार फिर तीन व्यवसायिक भूमि को कुर्क कर लिया है। इसकी कीमत दो करोड़ 15 लाख रुपये बताई जा रही है। उनकी अन्य संपत्तियों पर भी जल्द कार्रवाई की तैयारी है।

एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि मुख्तार की पत्नी आफ्शां अंसारी पर गाजीपुर और मऊ पुलिस ने गैंगस्टर कायम किया गया है। इस मामले में कोर्ट की ओर से एनबीडब्ल्यू जारी हो चुका है। हाजिर न होने के चलते पुलिस मुख्तार की पत्नी की कई संपत्तियों की कुर्की कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments