मोटापा एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। इसे न सिर्फ किसी सुंदरता प्रभावित होती है बल्कि कई बीमारियों का खतरा भी होता है। वजन कम करने से न सिर्फ आपकी बहारी बल्कि आंतरिक सेहत भी दुरुस्त रहती है।
वजन कैसे कम करें? बेशक वजन कम करना आसान नहीं है लेकिन सही तरीके से किया जाए तो रिजल्ट अच्छा और जल्दी भी मिल सकता है। बहुत से लोगों को जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद या महंगे डाइट प्लान फॉलो करने के बाद भी सही रिजल्ट नहीं मिलता है।
अगर आप जल्दी वजन कम करना चाहते हैं, तो योग गुरु बाबा रामदेव आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनके जरिए आप रोजाना 1 से 2 किलो वजन कम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं वजन कम करने के उपाय।
रामदेव ने अनुसार जल्दी से वजन कम करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी डाइट में नमक, शुगर और अनाज को बंद कर देना चाहिए। रामदेव ने बताया कि आपको ऐसा करने से जल्दी और अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं।
रामदेव के मुताबिक वजन कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में लौकी की सब्जी या लौकी का रस ऐड करना चाहिए। इस सब्जी में कैलोरी नहीं होती है। अच्छे रिजल्ट के लिए आप सुबह खाली पेट लौकी का रस पी सकते हैं।
रामदेव के अनुसार वजन कम करने के लिए एक दिन का निर्जला उपवास भी किया जा सकता है। इससे पेट की सफाई होती है। अगर आप जल्दी वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको बीच-बीच में उपवास करना चाहिए।
रामदेव ने अपने वीडियो में कुछ एक्सरसाइज बताई हैं जिन्हें आप घर पर कर सकते हैं। वजन कम करने वाली इन एक्सरसाइज को आप बैठे-बैठे कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ आसन भी बताए जो वेट लॉस में हेल्प करते हैं।
रामदेव ने बताया कि लंबा सांस लेने और छोड़ने से भी वजन कम होता है। इसके लिए आप कपालभाति और आलोम-विलोम कर सकते हैं और इन आसन को करते समय लंबी सांस लें और छोड़ें।