पूर्व नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.गोविंद सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है
डॉ.गोविंद सिंह जी ने मध्य प्रदेश पुलिस के महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना को लिखे पत्र में इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि सुबह 9-10 बजे दूरभाष पर उनके मोबाइल पर फोन आया और धमकी दी कि तू जल्दी मरने वाला है, तेरा मकान जल्दी तोड़ दिया जाएगा मोबाइल किसी शैलेन्द्र चौहान उत्तरप्रदेश का था।
गोविन्द सिंह ने जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।