Homeधर्म कर्मरक्षा बंधन  की खुशी में सराबोर हुआ चम्बल अंचल ,पूरे दिन के...

रक्षा बंधन  की खुशी में सराबोर हुआ चम्बल अंचल ,पूरे दिन के मुहूर्त से हर्ष

पूरे देश की तरह आज ग्वालियर चम्बल अंचल में भी भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन की धूम है। शनिवार की शाम से ही बाजारों में भारी भीड़ देखी जा रही है। एक ओर जहां बहनें राखियां व अन्य पूजन सामग्री खरीद रहीं हैं वहीं भाई अपनी प्यारी बहनों के लिए गिफ्ट खरीदते देखे जा रहें हैं। मिठाइयों की दुकानों पर भी जोरदार भीड़ है। ग्वालियर अंचल में घेवर मिठाई का विशेष प्रचलन होने  से इसकी मांग बढ़ गई है।

उल्लेखनीय है कि श्रावण मास की पूर्णिमा को भाई-बहन का त्योहार रक्षा बंधन मनाया जाता है. इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा नहीं होने के कारण विशेष संयोग भी बन रहा है. इस बार रक्षा बंधन का पर्व पूरे दिन मनाया जाएगा. ज्योतिषिय गणना के अनुसार इस बार 11 घंटे तक राखी बांधने का समय है. कई स्थान पर राखी बांधने तक भाई और बहन दोनों उपवास रखते हैं. राखी बांधने के बाद बहन भाई को मिठाई खिलाती है और आशीर्वाद देती है, तो भाई अपनी बहन की सुरक्षा का वचन देता है.अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग मान्यताएं है. लेकिन अधिकतर जगह टीका करके भाई की आरती उतारी जाती है और उसकी दाहिनी कलाई पर राखी बांधी जाती है. थाली में रखे पैसों को भाई पर न्योछावर किया जाता है और भाई-बहन एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं.

रक्षा बंधन मुहूर्तइस वर्ष रक्षा बंधन 26 अगस्त दिन रविवार को मनाया जाएगा .अनुष्टान समय – 05:59 से 17:25 (26 अगस्त 2018)अपराह्न मुहूर्त – 13:39 से 16:12 (26 अगस्त 2018)पूर्णिमा तिथि प्रारंभ – 15:16 बजे (25 अगस्त 2018)पूर्णिमा तिथि समाप्त – 17:25 बजे (26 अगस्त 2018)राहुकाल सायं काल 5:14 – 6:49 तकराहुकाल में राखी बांधना वर्जित है.

भाई-बहन के प्रेम का ये त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन एक और जहां बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं वहीं भाई भी उनकी रक्षा करने का वचन देता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments