Homeदेशराहुल जा रहे हैं मन्दिर मन्दिर और कांग्रेस कर रही है भगवा...

राहुल जा रहे हैं मन्दिर मन्दिर और कांग्रेस कर रही है भगवा का विरोध

एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हिंदुओ के बीच अपनी छवि सुधारने मन्दिर मन्दिर पूजा कर रहे है। ,जनेऊ दिख रहे हैं दूसरी कांग्रेस को भगवा रंग से नफरत है। कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा आव्रजन जांच कराने वाले पासपोर्ट धारकों को भगवा-नारंगी रंग के पासपोर्ट देने संबंधी निर्णय पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा पर ‘भगवा’ का जुनून सवार है और उसका यह कदम भेदभाव को बढ़ावा देने वाला है।
 कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। जिसमें कहा गया कि भाजपा सरकार के इस निर्णय से प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ वर्गवाद को बढ़ावा मिल सकता है।
कांग्रेस ने लिखा, ‘अलग-अलग भारतीय वर्ग के लिए भिन्न रंग के पासपोर्ट भेदभाव दिखाते हैं।’ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर हैशटैग ‘ओरेंजइजदन्यूब्लू’ के नाम से एक अभियान भी चलाया है। (भाषा)
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments