Homeदेशराहुल ने किया सवाल पीएम मोदी चुप क्यों हैं, छिपे क्यों...

राहुल ने किया सवाल पीएम मोदी चुप क्यों हैं, छिपे क्यों हैं ? हम जानना चाहते हैं कि आखिर सीमा पर हुआ क्या?

नई दिल्ली /राहुल गांधी ने चीनी सीमा पर भारतीय सैनिकों की शहादत को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने आज सुबह सुबह एक ट्वीट करके पीएम मोदी से तीखे सवाल पूछे हैं. उन्होंने पूछा कि पीएम मोदी चुप क्यों हैं, छिपे क्यों हैं. बहुत हुआ. हम .ये जानना चाहते हैं कि आखिर सीमा पर हुआ क्या?

भारतीय सेना और चीन के बीच कल गलवान घाटी में हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं और भारतीय सेना ने इसकी पुष्टी कर दी है. हालांकि इस झड़प में कोई गोली नहीं चली है लेकिन संघर्ष इतना खूनी था कि भारत को अपने 20 अनमोल सैनिकों की शहादत सहनी पड़ी. साफ तौर पर चीन ने वादाखिलाफी की है और विदेश मंत्रालय के बयान से ये साफ है कि लाइन ऑफ एक्शन कंट्रोल (एलएसी) पर जो यथास्थिति थी, चीन उसे बदलना चाहता था.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments