
देश में बढ़ते जा रहे लव जिहाद के कहर के बीच मध्य प्रदेश के अशोक नगर के मुंगावली से एक युवती को मुस्लिम युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया. जब वह उसके चंगुल में आ गयी तब वही हुआ जो हर जिहाद के केस में होता है. उस युवती को हैदराबाद ले जाया गया जहाँ उसका पहले उसका जबरन धर्मान्तरण कराया गया तथा एक मस्जिद में निकाह करा दिया. गायब होने के 11 दिन बाद पुलिस ने युवती को बरामद किया तथा मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया, लेकिन जब तक युवती को बरामद किया गया तब तक उसको मुसलमान बनाया जा चुका था. इस बार लव जिहादी की शिकार हुई युवती जनीं समाज से थी.
बता दें कि मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर मुंगावली कस्बे के एक जैन परिवार की युवती और मुस्लिम परिवार के युवक के लापता होने के बाद मुंगावली पुलिस ने युवती के अपहरण का मामला युवक के विरूद्ध दर्ज किया था. जांच के बाद उक्त मामले में यह तार हैदराबाद से जुड़ना पाए गए थे. इस घटना को लेकर एसपी तिलक सिंह द्वारा उक्त युवती को भगाकर ले जाने वाले युवक पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित भी किया गया था. जानकारी मिलने के बाद अशोकनगर जिले की पुलिस हैदराबाद पहुंची और युवक-युवती को अपने साथ ले आई थी. पिछले दो दिनों से अशोकनगर जिले में यह मामला चर्चा में बना हुआ था.