Homeप्रमुख खबरेंलायंस क्लब का सेवा सप्ताह 1 अक्टूबर से होंगे कई सेवाभावी कार्यक्रम

लायंस क्लब का सेवा सप्ताह 1 अक्टूबर से होंगे कई सेवाभावी कार्यक्रम

सेवाभावी संगठन लायन्स क्लब इंटरनेशनल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने वाले सेवाकार्यों की कड़ी में इस वर्ष मध्यप्रदेश के शहर ग्वालियर में सेवा सप्ताह का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक किया जाएगा।इसमें लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर ,लायंस क्लब प्रेरणा, लायंस क्लब , एक्ससीलेंसी,लायंस क्लब प्रियदर्शिनी, लायंस क्लब कॉस्मिक,लायंस क्लब नार्थ,लायंस क्लब गालव,लायंस क्लब अमृत, लायंस क्लब मिडटाउन,लायंस क्लब रौनक, लियो क्लब युवा तथा लियो क्लब ऋषी गालव के संयुक्त तत्वावधान में सभी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

यह जानकारी आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए सेवा सप्ताह समन्वयक ओर प्रसिद्ध समाजसेवी लायन नीरू सिंह ज्ञानी ने दी। उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह का उदघाटन 1 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे सनातनधर्म मन्दिर पर होगा।इस दिन स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत डस्टबिन वितरण और 10 से अधिक  सार्वजनिक शौचालय का निर्माण का कार्यक्रम होगा।
इसी क्रम में 2 अक्टूबर को स्वस्थ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कल्याण हॉस्पीटल में लगाया जाएगा इसमें देश के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ यूसुफ जमाल पन्त हॉस्पीटल दिल्ली उपस्थित रहेंगे। यहां पैथोलॉजी जांच में 50 प्रतिशत छूट भी मिलेगी।
3 अक्टूबर को नेकी की दीवार ओर उम्मीद का घर इसके अंतर्गत घर के अनुपयोगी सामान का वितरण निर्धन गरीब परिवारों को किया जायेगा। यह कार्यक्रम सेवाभारती के सहयोग से बालक छात्रावास महलगांव ,अचलेश्वर मन्दिर, ललितपुर कॉलोनी पर आयोजित किये जाएंगे।
4 अक्टूबर को अन्नदान महादान कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय 5 औऱ स्वास्थ्य केंद्र थाटीपुर पर होगा। श्रीमती ज्ञानी ने बताया कि 5 अक्टूबर को विद्यार्थियों के लिए आंखों की निशुल्क जांच और निशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम होगा।
 इसी क्रम में 6 अक्टूबर को गुड़ टच बेड टच आंखों की जांच सेनेटरी नेपकिन वितरण चश्मा वितरण मधुमेह जांच शिविर आयोजित किये जायेंगे।
सेवा सप्ताह के समापन दिवस 7 अक्टूबर को अवॉर्ड सेरेमनी का कार्यक्रम होगा इसमें सेवा सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए क्लब सदस्यों द्वारा नीरू सिंह ज्ञानी को सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन रायरु में 5 सार्वजनिक शौचालय जनता को समर्पित किये जायेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments