HomeBreakingलो खत्म हुआ इंतजार स्वास्थ्य मंत्री ने कहा अगस्त में आ जाएगी...

लो खत्म हुआ इंतजार स्वास्थ्य मंत्री ने कहा अगस्त में आ जाएगी बच्चों की वैक्सीन

नई दिल्ली /कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बच्चों पर मंडरा रहे खतरे के बीच एक राहत भरी खबर मिली है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया है कि अगस्त महीने में ही भारत में बच्चों के लिए कोरोना रोधी टीका आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को हुई बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरान यह जानकारी दी है। अभी तक देश में 18 साल या उससे ऊपर की आयु वाले व्यस्कों को ही कोरोना रोधी टीका दिया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक के दौरान यह बताया कि सरकार संभवतः अगले महीने से बच्चों को टीका लगाना शुरू कर देगी। बता दें कि एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने और फिर से स्कूल खोलने के लिए बच्चों को टीका दिया जाना एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments