Homeखेलभारत - श्रीलंका दूसरा T 20 मुकाबला आज, रात 8 बजे से...

भारत – श्रीलंका दूसरा T 20 मुकाबला आज, रात 8 बजे से DD पर होगा लाइव प्रसारण

भारत और श्रीलंका के बीच आज कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में 3 टी-20 की सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया के पास श्रीलंका के खिलाफ लगातार छठी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीतने का मौका है।

भारतीय टीम अब तक एक बार भी श्रीलंका से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हारी है। दोनों टीमों के बीच इससे पहले 7 टी-20 सीरीज खेली गई हैं। इसमें से भारत ने 6 सीरीज जीत हैं। 2009/10 में हुई सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। इसके बाद से टीम इंडिया ने सभी सीरीज जीती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments