Homeखेलविदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत

विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत

भारत ने एंटीगा टेस्ट मैच में वेस्ट इंडीज को 318 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने वेस्ट इंडीज के सामने जीत के लिए 419 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए कैरिबियन टीम मैच के चौथे ही दिन सिर्फ 100 रनों पर ढेर हो गई। विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है। वेस्ट इंडीज की टीम ने अपनी दूसरी पारी में एक समय तो सिर्फ 50 रन पर अपने 9 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन कीमर रोच और मैगुएल ​कमिंस ने आखिरी विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी कर भारत की जीत को थोड़ा लंबा टाल दिया।

कीमर रोच 38 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 31 गेंदों का सामना किया और 1 चौके के अलावा 5 छक्के जड़े। भारत के लिए विंडीज की दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में 3 मेडन के साथ 7 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके अलावा इशांत शर्मा ने 9.5 ओवर में 1 मेडन के साथ 31 रन देकर 3 विकेट और मोहम्मद शमी ने 5 ओवर में 3 मेडन के सा​थ 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए। बुमराह और इशांत ने विंडीज की दूसरी पारी को शुरुआत में ही झकझोर दिया। इन दोनों ने मिलकर 37 रन पर ही विंडीज के 7 विकेट आउट कर दिए थे। उसके मोहम्मद शमी ने बचा खुचा काम पूरा ​कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments