आज सुबह 8:30 बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा के साथ कपाट बंद करने की प्रक्रिया हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई अधिकारी और श्रद्धालु इस अवसर पर मौजूद रहे। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदारनाथ की डोली ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हुई।