Homeप्रमुख खबरेंवीडियो : विजेता टीम को संसद भवन और पर्यटक स्थलों की सैर...

वीडियो : विजेता टीम को संसद भवन और पर्यटक स्थलों की सैर कराएंगे सांसद भारत सिंह

एलएनआईपीई में सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तर का हुआ फायनल, क्रिकेट का फायनल 25 को, लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभाओं की 92 टीमों ने लिया भाग

ग्वालियर। एलएनआईपी में आयोजित सांसद खेल महोत्सव मेें फायनल के विजेताओं को संबोधित करते हुए सांसद भारत सिंह कुशवाह ने घोषणा की है कि विजेता टीम को संसद भवन और पर्यटक स्थलों की सैर कराएंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेले और उन्होंने जीत के लिए 100 फीसदी ताकत झोंकी लेकिन जब दो टीम खेलती हैं तो एक ही टीम विजेता हो सकती है। वैसे सभी खिलाड़ियों का खेल सराहनीय रहा।

विधानसभा स्तर के बाद सोमवार को एलएन आईपी में लोकसभा स्तर पर प्रतियोगिताओं का फायनल आयोजित किया गया। जिसमें 8 विधानसभा की 92 टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट मैच का सेमीफाइनल और फाइनल 25 दिसंबर को एलएनआईपी में सुबह 9 बजे से किया जाएगा।
कुशवाह ने खिलाड़ियो को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें हर संभव मदद की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल महोत्सव के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को एक प्लेटफार्म देने का काम किया है, जिसमें शहर और ग्रामीण के सभी युवा बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजोरिया, जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष ग्रामीण कौशल शर्मा सभापति मनोज तोमर, महामंत्री विनय जैन, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया, भरत दांतरे,विकास साहू, धर्मेंद्र तोमर, बिट्टू, रिंकू परमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ये रहे फाइनल विजेता

 

योगा- सुनिका मंगल प्रथम, आराध्या सिसोदिया द्वितीय, इशिता शर्मा तृतीय
बैक बैंडिंग- मनस्वी वसंल, आर्या गुप्ताद्वितीय, दीक्षा गुप्ता तृतीय
फारवर्ड बैंडिंग- मायरा जैन प्रथम, नैंसी जैन द्वितीय, पलक कुशवाह तृतीय
एथलेटिक्स
100 मीटर बालक- देवांश गुर्जर प्रथम, हरेंद्र द्वितीय,कान्हा शर्मा तृतीय
100 मीटर बालिका- गौरांशी शर्मा प्रथम, उर्वशी द्व्रितीय, नैना रावत तृतीय
200 मीटर बालक दिव्यांशु सोलंकी प्रथम, युवराज बघैल द्वितीय, संदीप गौड तृतीय
200 मीटर बालिका- तिस्नगी कुशवाह प्रथम, सलौनी माहौर द्वितीय, गंगा कुशवाह तृतीय
400 मीटर बालक- गिर्राज सौलंकी प्रथम, कौशलेंद्र गुर्जर द्वितीय, नरोत्तम तोमर तृतीय
400 मीटर बालिका- रमा बघेल प्रथम, नंदिनी गुर्जर द्वितीय, सोनियर परिहार तृतीय

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments