नई दिल्ली /आज लोकसभा में रेलवे संशोधन विधेयक-2024 पर चर्चा करते हुए ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाहा ने ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही तीन प्रमुख मांगों को प्रमुखता से उठाया।
इनमें ग्वालियर से असम कामाख्या देवी मंदिर के लिए कोई सीधी रेल संपर्क सुविधा वर्तमान में नहीं है। वर्तमान में नई दिल्ली से टूंडला-इटावा-कानपुर होते हुए कामाख्या देवी के लिए नॉर्दर्न ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन संचालित है। यदि नॉर्दर्न एक्सप्रेस ट्रेन को नई दिल्ली से ग्वालियर, इटावा, कानपुर होते हुए कामाख्या तक संचालित किया जाता है तो ग्वालियर की जनता को कामाख्या देवी दर्शन के लिए जाने की सीधी सुविधा मिल सकेगी।
-झांसी जंक्शन से करैरा, शिवपुरी, पोहरी और सवाई माधोपुर तक नई रेल लाइन का सर्वे कार्य हो चुका है, इसके लिए आदरणीय रेल मंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। नई रेल लाइन के स्वीकृति होने से राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की जनता लाभान्वित होगी। यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से बहुत बड़ा सार्किट है।आदरणीय रेल मंत्री जी से आग्रह है कि इस नई रेल लाइन को जल्द स्वीकृति प्रदान करें।
-ग्वालियर से महाकाल की नगरी उज्जैन वाया इंदौर के बीच वंदे भारत ट्रेन संचालित करने का आग्रह उन्होंने रेल मंत्री से किया।