ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन का मानना है कि भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली क्रिकेट से ब्रेक के बाद मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा हो गए होंगे और आगामी एशिया कप में फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे.
विराट कोहली एशिया कप से भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं. वह आखिरी बार जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर भारत के लिए खेले थे. इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए आराम दिया गया था.